Home खास खबर बेगूसराय:-दियारा वासियों के बीच दस नावों का हुआ वितरण

बेगूसराय:-दियारा वासियों के बीच दस नावों का हुआ वितरण

0 second read
Comments Off on बेगूसराय:-दियारा वासियों के बीच दस नावों का हुआ वितरण
0
278
IMG 20200731 WA0000

गुरुवार को बछवाङा प्रखंड में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास निधि से कुल दस नावों दिया गया है। बताते चलें कि स्थानीय विधायक रामदेव राय के द्वारा बाढ की आशंका को देखते हुए विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड क्रमशः मंनसुरचक, भगवानपुर व बछवाड़ा के लिए पचास नावों की मांग की गई थी। जिसमें

दियारावासी के लिए कुल दस नाव का वितरण किया गया। नाव वितरण होते देख दियारावासी में खुशी देखी गई तथा लोगों ने कहा कि हमलोगो को बाढ आ जाने पर नाव के आभाव में बहुत परेशानी होती थी।लेकिन अब नाव की व्यवस्था से हम लोगों को राहत मिलेगी।
इस अवसर पर तेघङा एसडीओ डॉ निशांत, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरीबदास, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय चौधरी, कांग्रेस नेता रामकुमार चौधरी, रंधीर यादव उर्फ नंगरा, चंदन कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…