Home खास खबर मेले में बिछड़ने पर मदद के बहाने नाबालिग लड़की को उठाया, सुनसान जगह ले जाकर रेप

मेले में बिछड़ने पर मदद के बहाने नाबालिग लड़की को उठाया, सुनसान जगह ले जाकर रेप

0 second read
Comments Off on मेले में बिछड़ने पर मदद के बहाने नाबालिग लड़की को उठाया, सुनसान जगह ले जाकर रेप
0
109
3 year old girl raped by a bus driver in bhopal 1663063626

मेले में बिछड़ने पर मदद के बहाने नाबालिग लड़की को उठाया, सुनसान जगह ले जाकर रेप

बिहार के दरभंगा से नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंद्र पूजा मेले में बिछड़ी एक लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

जिले के सदर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है। वह गांव की कुछ महिलाओं के साथ 14 सितंबर की रात केवटी थाना इलाके के बाढ़ पोखर में इंद्र पूजा मेला देखने गई थी। मेले में अचानक वह अपने साथ आई महिलाओं से बिछड़ गई। काफी देर तक खोजने के बाद भी जब महिलाएं नहीं मिलीं, तो वह रोने लगी।

पीड़िता ने बताया कि तभी मेले में छतवन गांव निवासी एक शख्स उसके पास आया। उसने कहा कि वह यहां डॉक्टरी की प्रैक्टिस कर रह् है और उसे घर छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी एक अन्य महिला के साथ लड़की को बाइक पर बैठाकर गांव के लिए चल दिया। कुछ दूर जाकर उसने महिला को बाइक से उतार दिया। फिर आगे नहर पर जाने के बाद उसे सुनसान जगह पर ले गया। आरोपी ने वहां लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को केवटी थाने में केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी रानी कुमारी का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…