Home खास खबर अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया

अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया

0 second read
Comments Off on अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया
0
83
amit shah giriraj singh 1663985175

अमित शाह की बैठक में जाने से रोका तो बिफर गए गिरिराज सिंह, गाड़ी से वापस लौटे; बाद में मनाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बिहार के किशनगंज में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे गिरिराज सिंह को सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोक दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज आग बबूला हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर बरस पड़े। बाद में नाराज होकर वे सर्किट हाउस लौट गए। बाद में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने उन्हें मनाया और फिर गिरिराज बैठक में शामिल हुए।

गृह मंत्री अमित शाह किशनगंज की माता गुजरी यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पहुंचे। यहां मेडिकल कॉलेज में बीजेपी सांसद, विधायकों और विधान पार्षदों के साथ शाम में अहम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी जब अपनी गाड़ी से बैठक में शामिल होने पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गाड़ी के साथ अंदर जाने से रोक दिया। गिरिराज गुस्सा हो गए और फिर सर्किट हाउस लौट गए। बाद में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाया और गिरिराज बैठक में शामिल हुए।

राधामोहन सिंह भी गेट से पैदल गए

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमजीएम स्थित कार्यक्रम स्थल में बिना पास के किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। एमजीएम के गेट नम्बर 2 में वीआईपी को प्रवेश की एंट्री थी। सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राधामोहन सिंह की गाड़ी को भी सुरक्षा कर्मियों ने गेट के बाहर रुकवा दिया। इसके बाद इन्हें पैदल ही गेट के अंदर जाना पड़ा।

वहीं, कई मंत्रियों के सिर्फ एक वाहन के प्रवेश की अनुमति दी गई। उनके एस्कॉर्ड वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया गया। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भी इसी गेट से प्रवेश किया और फिर बैठक में शामिल हुए।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…