Home खास खबर प्रेम प्रसंग में पिट गई पुलिसः बिहार के बेतिया में पंजाब पुलिस पर हमला, जानें पूरा मामला

प्रेम प्रसंग में पिट गई पुलिसः बिहार के बेतिया में पंजाब पुलिस पर हमला, जानें पूरा मामला

0 second read
Comments Off on प्रेम प्रसंग में पिट गई पुलिसः बिहार के बेतिया में पंजाब पुलिस पर हमला, जानें पूरा मामला
0
65
bihar man lover of aunt killed uncle over love affair in darbhanga police arrest murder accused 1657204404

प्रेम प्रसंग में पिट गई पुलिसः बिहार के बेतिया में पंजाब पुलिस पर हमला, जानें पूरा मामला

क्राइम की एक बड़ी खबर बिहार के बेतिया से आई है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में पंजाब पुलिस पर हमला किया गया है। ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस वालों को अपना काम किए बगैर लौटना पड़ा क्योंकि उग्र ग्रामीणों ने उस लड़की को पुलिस से छुड़ा लिया जिसे रिकवर करने पुलिस पंजाब से बेतिया आई थी। घटना बगहा पुलिस जिला के बथुवरिया थाना क्षेत्र की है।

मामला प्रेम प्रसंग का है। दरअसल शादी की नीयत से पंजाब की एक लड़की को भगा कर बिहार गया था। वैज्ञानिक अनुसंधान में लड़की का लोकेशन बेतिया के बथुवरिया गांव में  मिला।  मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस पश्चिमी चंपारण पहुंची। सोमवार को बगहा पुलिस के साथ टीम बनाकर पंजाब पुलिस गांव पहुंची

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भगाई गई लड़की को बरामद कर दिया। लेकिन इस पर ग्रामीण गुस्सा हो गए। लोग हंगामा करने लगे तो पुलिस लड़की को लेकर लौटने लगी। इस पर उग्र ग्रामीणों ने हंगामा तेज कर पुलिस पर हमला बोल दिया।  भीड़ में शामिल युवकों ने लड़की को पुलिस से छुड़ा लिया। पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना में पंजाब पुलिस के एएसआई रवींद्र दुबे व पुलिस बल के जवान आंशिक रूप से जख्मी हो गए। उनका इलाज कराया जा रहा है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…