Home खास खबर गिरिराज सिंह का दावा, बिहार में न अपराध बंद है और ना ही शराब; नीतीश पर भी साधा निशाना

गिरिराज सिंह का दावा, बिहार में न अपराध बंद है और ना ही शराब; नीतीश पर भी साधा निशाना

1 second read
Comments Off on गिरिराज सिंह का दावा, बिहार में न अपराध बंद है और ना ही शराब; नीतीश पर भी साधा निशाना
0
48

गिरिराज सिंह का दावा, बिहार में न अपराध बंद है और ना ही शराब; नीतीश पर भी साधा निशाना

केंद्र सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि बिहार में न अपराध रुक रहा न शराब बंद हो रहा है। जबकि अपराध और शराब का चोली-दामन का संबंध है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। अपराध की घटनाएं नहीं रुकीं तो 2005 के पहले लालू शासन में जो हाल था, वही माहौल बनने जा रहा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में जबसे नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर राजद के साथ गए हैं तब से अपराध चरम पर है। इसके आंकड़े सबके सामने हैं। नीतीश कुमार से ना अपराध बंद हो रहा है ना ही शराब बंद हो रहा है। अपराध और शराब का चोली दामन का साथ है, लेकिन इन दोनों मामले में नीतीश कुमार विफल साबित हो रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लग रहा है कि 2005 से पहले जो शासन था। वही शासन अब हो गया है। जैसे पहले अपराधी बेलगाम था, लोगों में भय का माहौल था। वही शासन अब हो गया है अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधियों में शासन का कोई भय नहीं है। ऐसे में नीतीश कुमार को बेलगाम अपराध पर लगाम लगानी चाहिए।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…