Home खास खबर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

1 second read
Comments Off on बिजली गिरने से दो लोगों की मौत
0
233
download 4

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

डेहरी-ऑन-सोन, आठ अगस्त (भाषा) बिहार के रोहतास जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है।

नोहटा थाना अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार देर शाम हुए इस हादसे में मरने वालों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत अमरी गांव निवासी विष्णु राम (35) और नोहटा थाना शेखपुरा गांव निवासी रामदयाल मेहता (55) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि विष्णु राम शाहपुर गांव स्थित अपने ससुराल आया था और रामदयाल बरईचा गांव में खेत पर काम कर रहा था, तभी अचानक हुई वर्षा के दौरान बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…