हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत रायपुर, 17 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के हाथियों के उत्पात से प्रभावित चार जिलों में अलग अलग घटनाओं में जंगली हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है।
राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि राज्य के महासमुंद, जशपुर, बालोद और कोरबा जिलों में जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि महासमुंद वन परिक्षेत्र के जंगल में अजय तिवारी (48) नामक एक व्यक्ति को हाथी ने कुचलकर मार डाला है।
उन्होंने बताया कि महासमुंद शहर निवासी अजय जिले के खट्टी गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ था।
बृहस्पतिवार को जब वह टीकाकरण कार्यक्रम के बाद कोना गांव के जंगल में हाथी के साथ सेल्फी ले रहा था तब वहां एक जंगली हाथी पहुंच गया और उसने उसे मार डाला।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि इसी तरह जशपुर जिले में जंगली हाथी ने वीरेंद्र एक्का (35) की जान ले ली है।
अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तपकरा परिक्षेत्र के अंतर्गत जुनवाईन गांव निवासी वीरेंद्र अपने मामा के गांव खारी बहार से गांव वापस लौट रहा था।
जब वह जंगल के रास्ते में था तब हाथी ने उस पर हमला कर दिया।
इस घटना में वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में बालोद जिले के अंतर्गत दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र में बुधवार शाम अड़जाल गांव के करीब हाथी के हमले में एक ग्रामीण संतोष भुआर्य (48) की मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हाथियों के दल ने जमही गांव के करीब सब्जी बाड़ी और खेतों मे धान के फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।
अधिकारियों ने बताया कि हाथियों ने राज्य के कोरबा जिले में भी एक महिला को कुचलकर मार डाला है।
उन्होंने बताया कि कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के अंतर्गत अमझर गांव में आज तड़के हाथियों का दल पहुंचा तब आहट सुनकर गांव के लोग भागने लगे।
इस दौरान एक झोपड़ी में सो रही मूक बधिर महिला दशमतिया बाई (40) को हाथियों ने कुचलकर मार डाला।
अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए वन विभाग के दल को रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 25—25 हजार रुपए की प्राथमिक सहायता राशि दी गई है।
Article Advertisement
India
हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत
हाथियों के हमलों में चार लोगों की मौत रायपुर, 17 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के हाथियों के उत्पात से प्रभावित चार जिलों में अलग अलग घटनाओं में जंगली हाथियों ने चार लोगों की जान ले ली है। राज्य के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भाषा को बताया कि राज्य के महासमुंद, जशपुर, बालोद और कोरबा जिलों में जं

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
SCO Summit में मोदी की एंट्री पर दुनिया की नजर: एक ही मंच पर भारत, चीन, पाकिस्तान और रूस—आतंकवाद से लेकर सीमा विवाद तक क्यों अहम है बिश्केक की बैठक?

India
Supreme Court ने EPFO और Income Tax Data की Private Access पर जताई चिंता, केंद्र से पूछा—लोगों की निजी जानकारी कैसे पहुंच रही कंपनियों तक?

India
UPI के 10 साल: भारत की Digital Payment क्रांति ने पूरा किया दशक, PM Modi बोले—दुनिया के लिए बना उदाहरण

Seemanchal
पूर्णिया से सीधे मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट कब? प्रधानमंत्री को भेजी गई मांग, सीमांचल के लाखों यात्रियों के लिए क्यों जरूरी है नई हवाई कनेक्टिविटी

Jobs
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आखिरी मौका: 23,000+ पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से पहले इन Forms पर जरूर डालें नजर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15096 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8201 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5997 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15096 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8201 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5997 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
