नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर भाजपा ने चुटकी ली है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 403 सीटों वाले उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 'चवन्नी', यानी करीब 100 सीटें मिलने की भी उम्मीद नहीं लगती। उन्होंने कहा कि अब देखना होगा कि कांग्रेस को 'दो आना' मिलेगा या 'तीन आना'।
'कांग्रेस को चवन्नी की भी उम्मीद नहीं, दो आना मिलेगा या तीन आना': सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- अखिलेश ने 5 नाम जारी कर अपना संदेश दे दिया

Article Advertisement
Article Advertisement
X पर @AHindinews की पोस्ट देखें
"अखिलेश ने अपना संदेश दे दिया"
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "मुझे लगता है कि कांग्रेस वालों को गौर से समझना चाहिए। अखिलेश यादव ने रायबरेली से यात्रा शुरू की। उसके बाद आप इमरान मसूद से कुछ भी बुलवाते रहिए। उसके बाद उन्होंने कहा कि हम 26 सीटें देंगे, और फिर आपसे पूछे बिना उन्होंने 5 नाम जारी भी कर दिए, जिसमें से 3 नाम तो कांग्रेस पार्टी को बड़ी तकलीफ देने वाले हो सकते हैं। इसका मतलब उन्होंने अपना संदेश भी दे दिया कि 5 में उनकी प्राथमिकता क्या है।"
"चवन्नी का मतलब 400 में से 100"
भाजपा सांसद ने आगे कहा, "कांग्रेस को इस बात के लिए जद्दोजहद करनी होगी... चवन्नी का मतलब 400 में से 100 सीटें। उसकी उम्मीद तो नहीं लगती। अब दो आना मिलेगा या फिर तीन आना मिलेगा, ये देखने की बात होगी।"
सपा से भी पूछा सवाल
त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैं सपा से भी पूछना चाहूंगा कि वो कांग्रेस पार्टी, जिसकी 399 सीटों पर लड़कर 390 पर ज़मानत ज़ब्त हुई थी और 2 विधायक जीतकर आए थे... आपको किस बात का डर और सम्मान है?"
26 सीटों के ऑफर से शुरू हुआ विवाद
दरअसल, यूपी चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव ने कांग्रेस को 26 सीटों का शुरुआती प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस ने 130 सीटें मांगी हैं। इसके बाद सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होने से पहले ही सपा ने 24 नवंबर को पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इनमें बेहट और सहारनपुर की वे सीटें भी शामिल हैं, जिन्हें कांग्रेस सांसद इमरान मसूद अपनी पार्टी के लिए मांग रहे थे। अखिलेश यादव का कहना है कि सीट समायोजन की शुरुआत जीतने वाली सीटों से की गई है।
इमरान मसूद ने पूछा- "क्या हम भिखारी हैं?"
सपा के इस कदम से कांग्रेस खेमे में नाराज़गी है। यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद ने कहा, "मैं यह समझ नहीं पा रहा हूं। क्या हम भिखारी हैं? क्या हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा कि हमने सीटें मांगी भी नहीं और आपने 26 सीटें घोषित कर दीं?" मसूद ने यह भी कहा कि बातचीत के बीच उम्मीदवारों का ऐलान करना सपा की गंभीरता पर संदेह पैदा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सपा को तय करना चाहिए कि उसे कांग्रेस से लड़ना है या भाजपा से।
2027 में होना है चुनाव
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए फरवरी-मार्च 2027 में चुनाव होने की संभावना है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें जीती थीं, जबकि सपा को 111 सीटें मिली थीं। भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच मुकाबले से पहले विपक्षी खेमे में सीट बंटवारे की यह खींचतान अब सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बन गई है। सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर सपा या कांग्रेस की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
खड़गे की 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर सुधांशु त्रिवेदी का निशाना, बोले- राजनीति का स्तर गिर रहा है

India
अखिलेश यादव पर ओवैसी का तीखा हमला, बोले- हमारी डोर अल्लाह के हाथ में, आपकी डोर बीजेपी के पास

Seemanchal
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पप्पू यादव का हमला, बोले- राम के नाम पर सत्ता चाहती है सपा

Bihar
बेटी शिवांगी की शादी में घुड़दौड़ के लिए मैदान तैयार, सुबह-सुबह खुद पहुंचे विधायक अनंत सिंह; तैयारियों का लिया जायज़ा, हर इंतज़ाम पर रखी बारीक नज़र

Bihar
'निशांत कुमार ने 8 महीने में ही दिखा दी प्रशासनिक क्षमता', JDU नेता श्याम रजक बोले- युवाओं से उनका ऐसा जुड़ाव, जिसे कोई कितनी भी कोशिश कर ले, कम नहीं कर सकता
Trending News
बिहार में अब सरकारी योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे अधिकारी, शिलापट्ट पर भी नहीं लिखा जाएगा नाम; मुख्य सचिव का सख्त निर्देश
25 views
#2अररिया में भीषण सड़क हादसा: बीड़ी पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, सुपौल के छह लोगों की मौत
23 views
#3बिहार STF ने दुबई से चल रहे 88 करोड़ के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार; 37 हिरासत में
22 views
#4मुंगेर में जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सात खोखे बरामद; जमीन विवाद में हमले की आशंका
22 views
#5बेतिया में दिनदहाड़े सेनको गोल्ड शोरूम में करोड़ों की लूट, 8 हथियारबंद अपराधियों ने ग्राहकों और कर्मचारियों को बनाया बंधक
22 views
#6नौकरी अलर्ट: बिहार में सरकारी नौकरी के कई मौके, रेलवे स्टेशन मास्टर भर्ती की आखिरी तारीख 25 नवंबर; जीविका में 57,500 रुपये तक की नौकरी, स्वास्थ्य विभाग में 11 हज़ार से ज़्यादा पदों पर भर्ती जल्द
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15258 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8234 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6788 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6036 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5678 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5273 views
