Home खास खबर अमेठी में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

अमेठी में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

0 second read
Comments Off on अमेठी में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म
0
160

अमेठी में 11 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

अमेठी (उप्र), 26 नवंबर (भाषा) अमेठी जिले के थाना क्षेत्र अमेठी के एक गांव मे 11 वर्षीय बालिका से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बालिका 23 नवंबर को बकरी चराने खेत में गयी थी जहां पर गांव के ही एक युवक ने उससे बलात्कार किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा है कि घटना के दिन उसकी बेटी खेत से घर पहुंचते ही बेहोश हो गयी, जिसे इलाज के लिए जिला प्रतापगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शिकायत के मुताबिक दो दिन बाद होश में आने पर उसने अपने साथ हुई घटना मां को बतायी। इसके बाद उसकी मां ने बृहस्पतिवार को अमेठी थाने में आरोपी के ख़िलाफ़ नामज़द तहरीर दी।

अमेठी के पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) समेत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…