Home खास खबर ट्रंप vs मस्क: सरकारी सब्सिडी से शुरू हुआ विवाद अब महाभियोग की मांग तक पहुँचा

ट्रंप vs मस्क: सरकारी सब्सिडी से शुरू हुआ विवाद अब महाभियोग की मांग तक पहुँचा

6 second read
Comments Off on ट्रंप vs मस्क: सरकारी सब्सिडी से शुरू हुआ विवाद अब महाभियोग की मांग तक पहुँचा
0
10
Trump Musk conflict

Tesla की सब्सिडी खत्म करने की धमकी के जवाब में Elon Musk ने कहा – अब Dragon यान बंद करेंगे; ट्रंप को हटाने की भी उठी मांग

अमेरिका में दो दिग्गजों की जंग तेज हो गई है — राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला-स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क अब आमने-सामने हैं।

ट्रंप ने हाल ही में एक बयान में कहा कि “मस्क को दी जा रही सब्सिडी और सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने से अरबों डॉलर की बचत होगी। बाइडेन ने अब तक ऐसा क्यों नहीं किया, ये हैरानी की बात है।”

इसके जवाब में मस्क ने भी बड़ा ऐलान कर दिया — उन्होंने कहा कि अब स्पेस एक्स अपने ड्रैगन यान को बंद करेगा, जो नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) तक ले जाता है।

विवाद यहीं नहीं रुका। मस्क ने आगे सोशल मीडिया पर महाभियोग की मांग करते हुए कहा कि “JD Vance को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए”। उन्होंने ट्रंप को लेकर इप्सटन फाइल्स का भी जिक्र किया और कहा, “अब बम गिराने का समय है”।

elon

 ट्रंप का कहना है कि मस्क उनके टैक्स बिल का विरोध सिर्फ इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह टेस्ला जैसे ईवी निर्माताओं के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मस्क ने दावा किया कि “अगर मैं नहीं होता, तो ट्रंप कभी राष्ट्रपति नहीं बनते”। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि “मैंने ट्रंप की जीत के लिए $250 मिलियन की मदद की थी।”

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

मैं अलग पहचान बनाना चाहता था, खुद को नए सिरे से गढ़ना चाहता था: विशाल भारद्वाज

‘ओ’ रोमियो’ को बताया दिल छू लेने वाली अनोखी प्रेम कहानी, एक्शन और इमोशन का नया मिश्रण नई द…