Home मनोरंजन उप्र: गीतकार राजेंद्र राजन का निधन

उप्र: गीतकार राजेंद्र राजन का निधन

2 second read
Comments Off on उप्र: गीतकार राजेंद्र राजन का निधन
0
304
images 28

उप्र: गीतकार राजेंद्र राजन का निधन

सहारनपुर (उप्र), 15 अप्रैल (भाषा) देश-विदेश मे अपने गीतों से सहारनपुर की पहचान बनाने वाले प्रख्यात गीतकार राजेन्द्र राजन का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

राजन पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

साहित्यकार डॉ वीरेन्द्र आजम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि देश-विदेश के मंचों पर अपने गीतों से वाहवाही लूटने वाले राजेन्द्र राजन के निधन से साहित्यिक जगत मे शोक की लहर दौड़ गई है।

आजम ने बताया कि अपने गीतों से सबको मंत्रमुग्ध करने वाले राजन को महादेवी पुरस्कार, साहित्य भूषण पुरस्कार, कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर पुरस्कार से नवाजा गया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In मनोरंजन
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…