Home खास खबर फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

0 second read
Comments Off on फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत
0
204
download 40 1

फरीदाबाद : झील में डूबने से दो युवकों की मौत

फरीदाबाद (हरियाणा)22 अगस्त (भाषा) फरीदाबाद जिले स्थित सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अरावली में बनी कृत्रिम झील में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी कुलदीप सिंह और उसके पड़ोसी पंकज तिवारी के रूप में हुई। दोनों की उम्र 23-24 साल थी।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उनके दोस्तों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शिव दुर्गा विहार निवासी जगदीश चंद और जयकृष्ण तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे कुलदीप सिंह और पंकज तिवारी शनिवार शाम तीन बजे से लापता थे।

प्रवक्ता ने तहरीर के हवाले से बताया कि दोनों के परिजन अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूरजकुंड थाने से सूचना मिली कि दोनों झील में डूब गए हैं।

मृतकों के पिता जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने दिल्ली निवासी अमन सूद और परितोष से उनकी मुलाकात कराई। दोनों ने बताया कि वे कुलदीप और पंकज के दोस्त हैं और चारों झील में नहाने गए थे। वहां कुलदीप और पंकज झील में डूब गए।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…