Home खास खबर फरीदाबाद : सात मोरों के शव मिले

फरीदाबाद : सात मोरों के शव मिले

0 second read
Comments Off on फरीदाबाद : सात मोरों के शव मिले
0
202

फरीदाबाद : सात मोरों के शव मिले

फरीदाबाद (हरियाणा), एक जनवरी (भाषा) जिले के गांव शाहपुर खुर्द और पियाला की सीमा पर रजवाहे के किनारे सात मोरों के शव मिले हैं। वन्य प्राणी विभाग ने मोरों के नमूनों को जांच के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय भेजा है।

गांव पियाला के सरपंच टेकचंद डबास ने बताया कि मोरों के मरने की सूचना पाकर वह को मौके पर पहुंचे, जहां कुछ अनाज के दाने पड़े हुए थे।

सरपंच ने इन मोरों के मरने की सूचना वन्य प्राणी विभाग को दी। वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर जयदेव मौके पर पहुंचे और मोरों को पोस्टमार्टम के लिए ले कर गए।

पशु पालन विभाग के डॉक्टर विनोद दहिया का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मोरों के मरने का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

इंस्पेक्टर जयदेव का कहना है कि मोरों के मरने की की वजह पता लगाने के लिए उनके नमूने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय भेजे गए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…