Home खास खबर फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार

0 second read
Comments Off on फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार
0
218
images 19 1

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक बलात्कार

फतेहपुर (उप्र), दो जुलाई (भाषा) फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को अगवा कर तीन युवकों द्वारा कथित रूप से उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि कल्याणपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एक लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे सूखे कुएं में फेंक देने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक बलात्कार की कथित घटना बृहस्पतिवार की शाम घटित हुई थी और मामला शुक्रवार सुबह दर्ज करवाया गया है।

कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर में लड़की की उम्र का जिक्र नहीं किया, लेकिन मौखिक तौर पर उसकी उम्र 17-18 साल बतायी है। शिकायत के अनुसार उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों युवक एक ही मोटर साइकिल पर लड़की को अगवा कर जंगल ले गए थे और वहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए।

वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजन बृहस्पतिवार की रात ही उसे कुएं से बाहर निकालकर थाने लेकर आये थे, लेकिन आज सुबह मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई जाएगी।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…