Home खास खबर FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक

FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक

1 second read
Comments Off on FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक
0
337

FB पर सेना के जवान को जाल में फंसाकर गोपनीय रिपार्ट करायी लीक

फेसबुक के जरिये एक महिला ने दानापुर छावनी की सेना के जवान को अपने जाल में फांस लिया। इसके बाद जवान ने सेना की गोपनीय रिपोर्ट महिला को लीक कर दी। शक है कि जिस महिला ने जवान को अपने जाल में फांसा, उसका कनेक्शन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से है।

इधर, इस मामले के सामने आने के बाद बिहार व झारखंड सब एरिया में खलबली मची हुई है। सैनिक सुरजीत सिंह के खिलाफ कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी कर जांच शुरू कर दी गयी है। तब तक उसे सब एरिया मुख्यालय से हटा दिया गया है। आर्मी इंटेलिजेंस की टीम आरोपित जवान सुरजीत सिंह से पूछताछ कर रही है। वह सब एरिया में तैनात है।

सूत्रों के अनुसार सब एरिया मुख्यालय में तैनात डिप्टी जीओसी के रनर सुरजीत सिंह ने झारखंड की एक महिला से फेसबुक के जरिये दोस्ती की थी। आरोप है कि महिला जवान से गोपनीय रिपोर्ट पूछती थी और वह सारी बात लीक कर देता था। इसकी जानकारी मिलते ही सेना ने पहले उससे पूछताछ की। बाद में सैनिक के मोबाइल को जब्त कर लिया गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि यह महिला कई जवानों को फेसबुक पर ट्रैप कर चुकी है। अब तक जांच में जो बातें छनकर सामने आयी हैं, उससे यह पता चला है कि महिला झारखंड की रहने वाली है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई राज खुल सकते हैं।

कॉल डिटेल रेकॉर्ड खंगाला तो मिले अहम सुराग 
जब सेना ने जांच कर सैनिक का कॉल डिटेल रेकॉर्ड खंगाला तो कई अहम बातें सामने आयीं। पता चला कि सुरजीत महिला से लगातार बातचीत कर रहा था। अब उस नंबर की पड़ताल की जा रही है, जिसे महिला इस्तेमाल करती है।

महिला की खोजबीन सेना अपने स्तर से कर रही
सैन्य सूत्रों की मानें तो महिला की खोजबीन की जा रही है। सेना अपने स्तर से उसका पता लगाने में जुटी हुई है। महिला कहां की रहने वाली है और उसके किन लोगों से संपर्क हैं, इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…