Home खास खबर गोवा के पूर्व सांसद गोपालराव मायेकर का निधन

गोवा के पूर्व सांसद गोपालराव मायेकर का निधन

0 second read
Comments Off on गोवा के पूर्व सांसद गोपालराव मायेकर का निधन
0
189
download 32 1

गोवा के पूर्व सांसद गोपालराव मायेकर का निधन

पणजी, 22 जुलाई (भाषा) उत्तरी गोवा से सांसद रहे गोपालराव मायेकर का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 87 वर्षीय मायेकर पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सावंत ने ट्वीट किया, “पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व सांसद और लेखक प्रोफेसर गोपालराव मायेकर के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में उनके अपार योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।” महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के नेता मायेकर नौवीं लोकसभा के सदस्य थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…