Home खास खबर राज्यपाल ने अमरिंदर का इस्तीफा स्वीकार किया

राज्यपाल ने अमरिंदर का इस्तीफा स्वीकार किया

0 second read
Comments Off on राज्यपाल ने अमरिंदर का इस्तीफा स्वीकार किया
0
203

राज्यपाल ने अमरिंदर का इस्तीफा स्वीकार किया

चंडीगढ़, 18 सितंबर (भाषा) पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राज्यपाल ने अमरिंदर सिंह और उनके मंत्रिपरिषद का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही उनसे कहा है कि अगली व्यवस्था होने तक वह पद पर बने रहें।

अमरिंदर सिंह ने पुरोहित से मुलाकात कर अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा था।

इससे पहले, अमरिंदर ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक में इस्तीफा देने का फैसला किया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…