
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने हाथरस जिले की सीमाएं सील कर दी है। विपक्षी दलों के नेताओं और मीडिया को बर्बरता की शिकार हुई लड़की का गांव छावनी में बदल दिया है। मीडिया समेत किसी भी बाहरी के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। गांव में भी किसी की एंट्री नहीं दी जा रही चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। एक दिन पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हाथरस जाने से ग्रेटर नोएडा में ही रोक दिया गया था।