Home खास खबर हिमाचल प्रदेश : बस खड्ड में गिरी, 33 लोग घायल

हिमाचल प्रदेश : बस खड्ड में गिरी, 33 लोग घायल

0 second read
Comments Off on हिमाचल प्रदेश : बस खड्ड में गिरी, 33 लोग घायल
0
194
download 1 1

हिमाचल प्रदेश : बस खड्ड में गिरी, 33 लोग घायल

शिमला, 14 फरवरी (भाषा) हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस सोमवार को शिमला जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे उसमें सवार 33 लोग घायल हो गए। राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस रिकॉन्ग पियो जा रही थी तभी रामपुर सब डिविजन में रतनपुर के पास करीब 150 मीटर गहरे खड्ड में गिर गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में बस में सवार 31 यात्री, बस चालक और सह चालक सहित कुल 33 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खानेरी सिविल अस्पताल ले जाया गया जिनमें से चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…