Home खास खबर जलेबी बाबा कौन, जिसने तंत्र-मंत्र के नाम पर 120 से अधिक महिलाओं का किया था रेप, हिसार जेल में हुई मौत

जलेबी बाबा कौन, जिसने तंत्र-मंत्र के नाम पर 120 से अधिक महिलाओं का किया था रेप, हिसार जेल में हुई मौत

2 second read
Comments Off on जलेबी बाबा कौन, जिसने तंत्र-मंत्र के नाम पर 120 से अधिक महिलाओं का किया था रेप, हिसार जेल में हुई मौत
0
139

जलेबी बाबा कौन, जिसने तंत्र-मंत्र के नाम पर 120 से अधिक महिलाओं का किया था रेप, हिसार जेल में हुई मौत

 हिसार जेल में 14 साल की सजा काट रहे जलेबी बाबा की बुधवार को मौत हो गई। बाबा पर 120 ने अधिक महिलाओं का दुष्कर्म कर उनका वीडियो बनाया था। पुलिस को उसके आश्रम से 30 से ज्यादा अश्लील सीडियां मिली थी।

 

रियाणा की हिसार जेल में 120 से अधिक महिलाओं की रेप के दोषी जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू अमरपुरी की मौत हो गई। वो 14 साल से जेल की सजा काट रहा था। बाबा पर 120 से अधिक महिलाओं का रेप कर उनका वीडियो बनाने का आरोप था। जानकारी के अनुसार वह महिलाओं को नशीली चाय पिलाकर उनसे दुष्कर्म करता था। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। बुधवार को हिसार जेल में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उसे अग्रोहा पीजीआई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में उसके शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया गया।

जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के टोहाना में जुलाई 2018 में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जलेबी बाबा महिलाओं के दुष्कर्म कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके आश्रम में रेड डाली जहां 30 से ज्यादा सेक्स सीडी बरामद हुई थी। इतना ही नहीं बाबा महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उसके खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद टोहाना के तत्कालीन शहर थाना प्रभारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। यह मामला जुलाई 2018 में दर्ज कराया गया था।

2018 में दर्ज हुआ था मामला

मामला दर्ज होने के बाद बाबा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। नवंबर 2020 में पुलिस ने जांच पूरी कर बाबा के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में पेश की। मामले में कुल 20 से अधिक लोगों ने बाबा के खिलाफ गवाहियां दी। इसमें कई पीड़ित महिलाओं, अधिकारियों और एफएसएल अधिकारियों के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए गए थे। पुलिस को बाबा के आश्रम में छापेमारी के दौरान अफीम अफीम मिली थी। इस मामले में भी बाबा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

ड्रोन हादसे में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच से भाषण के दौरान मचा हड़कंप

पटना, बिहार:रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ संविधान बचाओ’ सम्मेलन के द…