Home खास खबर पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

3 second read
Comments Off on पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
0
21

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

India Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके इरादों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है।

पहलगाम हमले के बाद बिहार पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। इसी बीच पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर, जो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, वहां से शुक्रवार को इमिग्रेशन विभाग द्वारा एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर हरैया थाने को इसकी सूचना दी। इसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

अवैध तरीके से भारत में रहने का आरोप

बताया जा रहा है कि अमेरिका नागरिक का वीजा समाप्त हो गया था, इसके बाद भी अवैध तरीके से भारत में रह रहा था। गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की पहचान एटान बेन, पिता याकूब बेन, अब्राहम स्टेट ब्राजीनिया के रूप में की गई है।

रक्सौल के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश में पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर से इमिग्रेशन विभाग ने अवैध तरीके से भारत मे रह रहे अमेरिका निवासी एटान बेन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इमिग्रेशन विभाग द्वारा अमेरिकी शख्स के दस्तावेजों कि जांच की गई तो भारत मे रहने का वैध दस्तावेज नहीं मिले। पता चला कि वीजा पूर्व में ही समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहा था। साथ ही गिरफ्तार शख्स उड़ीसा से रक्सौल के रास्ते नेपाल जाना चाह रहा था, जिसके लिए भारतीय इमिग्रेशन रक्सौल कार्यालय में नेपाल जाने की अनुमति लेने पहुंचा, जहां कई माह पूर्व वीजा समाप्त देख कागजातों की जांच के बाद हरैया पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। इसके बाद इमिग्रेशन विभाग ने हरैया थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया।

टूरिज्म वीजा पर आया था भारत

हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी व्यक्ति भारत के उड़ीसा में रह रहा था, जो टूरिज्म वीजा पर आया था। नियमानुसार टूरिज्म वीजा की वैधता 180 दिन रहती है, लेकिन गिरफ्तार शख्स 288 दिन से भारत में था और उड़ीसा से रक्सौल पहुंचकर नेपाल जाने की अनुमति लेना चाह रहा था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

क्यों इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं बाहुबली विधायक रीतलाल यादव? पटना कोर्ट में की यह मांग

बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- केस पर केस लादा जा रहा है…