Home खास खबर बेगूसराय:- राजजपा नें समारोह पूर्वक मनाया राष्ट्र कवि दिनकर जयंती

बेगूसराय:- राजजपा नें समारोह पूर्वक मनाया राष्ट्र कवि दिनकर जयंती

0 second read
Comments Off on बेगूसराय:- राजजपा नें समारोह पूर्वक मनाया राष्ट्र कवि दिनकर जयंती
0
314
IMG 20200924 WA0001

प्रखंड  क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार स्थित गोविन्द कोम्प्लेक्स में बुधवार को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के कार्यकर्ताओ ने रामधारी सिंह दिनकर की जंयती का आयोजन समारोह पूर्वक किया। कार्यकर्ताओ ने दिनकर जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय युवा सचिव किशन कुमार ने कहा दिनकर जी की सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी जब उनके जन्मभूमि बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। वही प्रवक्ता मनोज कुमार राहुल ने कहा हम मांग करते है कि राष्ट्रकवि दिनकर जी को मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाय। महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना देवी ने कहा कि मानवीय और सामाजिक दृष्टिकोण से दिनकर जी की रचना हर काल में प्रासंगिक रहेगी। आने वाले समय में युवाओं को इसकी आवश्यकता महसूस होगी।उन्होंने कहा कि जब सत्ता जनता की हाथों में होगी तभी हम रामधारी सिंह दिनकर जी को सच्ची श्रधांजलि अर्पित कर सकते है। समारोह के दौरान प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार राय,प्रखंड युवा अध्यक्ष टिंकु सवर्ण,प्रखंड प्रधान महासचिव मुनमुन राय,महिला मोर्चा अध्यक्ष वीना देवी,अतिपिछड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष अजित महतो,प्रखंड प्रचारक गुड्डू कुँवर,किसान अध्यक्ष सुभाष झा’बंटू’, विक्रम कुमार,संजय राय,सत्यम भारद्वाज,अनुतोष कुमार,नीलम देवी आदि लोग उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…