Home खास खबर पीएसएलवी-सी54 ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया : इसरो

पीएसएलवी-सी54 ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया : इसरो

1 second read
Comments Off on पीएसएलवी-सी54 ने पृथ्वी अवलोकन उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया : इसरो
0
95

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 26 नवंबर (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने शनिवार को पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (ओशनसैट) को सफलतापूर्वक ध्रुवीय कक्षा (सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट) में स्थापित कर दिया।.

इसरो ने बताया कि 44.4 मीटर लंबा रॉकेट 25.30 घंटे की उलटी गिनती के बाद यहां स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पूर्वाह्न 11 बजकर 56 मिनट के पूर्व निर्धारित समय पर अपने अभियान पर रवाना हुआ। पीएसएलवी-सी54 के प्रक्षेपण के 17 मिनट बाद इच्छित कक्षा में पहुंचने पर पृथ्वी अवलोकन उपग्रह या ओशनसैट सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हो गया और उसे कक्षा में स्थापित कर दिया गया।.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

ड्रोन हादसे में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, मंच से भाषण के दौरान मचा हड़कंप

पटना, बिहार:रविवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित ‘वक्फ बचाओ संविधान बचाओ’ सम्मेलन के द…