Home खास खबर जेल में बंदी ने आत्महत्या की कोशिश की

जेल में बंदी ने आत्महत्या की कोशिश की

0 second read
Comments Off on जेल में बंदी ने आत्महत्या की कोशिश की
0
143
images 34

जेल में बंदी ने आत्महत्या की कोशिश की

जींद (हरियाणा), 17 अप्रैल (भाषा) जिला कारागार में बंद चूरापोस्ट तस्करी मामले के एक आरोपी ने बिजली के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर बंदी के खिलाफ शनिवार को आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जेल उपाधीक्षक सचिन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चूरापोस्त तस्करी के मामले में करनाल निवासी गुरविंदर 15 अप्रैल से जिला कारागार में बंद है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात गुरविंदर ने बिजली के तार से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन उसे समय रहते फंदे से उतार लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल बंदी की हालत स्थिर है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…