Home खास खबर जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, दो आंतकवादी मारे गए

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, दो आंतकवादी मारे गए

0 second read
Comments Off on जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, दो आंतकवादी मारे गए
0
285
IMG 20200313 WA0006
श्रीनगर, चार अप्रैल  पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर दी है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुलगाम के हरमंद गुरी गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली जिसके बाद बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाश अभियान शुरू किया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस को मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर आज सुबह अभियान शुरू किया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि अभी तक दो आतंकवादी मारे गए हैं।’’

इससे पहले पुलिस ने ट्वीट किया था कि घेरेबंदी में तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं।

पुलिस ने कहा था, ‘‘ये उन्हीं आतंकवादियों का समूह है जिसने हाल में तीन आम नागरिकों की हत्या की थी।’’

Load More Related Articles
Load More By Neha Pandey
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा

नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर मे…