Home खास खबर जैप का जवान बंसलोई नदी में डूबा

जैप का जवान बंसलोई नदी में डूबा

0 second read
Comments Off on जैप का जवान बंसलोई नदी में डूबा
0
205
download 26 1

जैप का जवान बंसलोई नदी में डूबा

पाकुड़ (झारखंड), 16 अक्टूबर (भाषा) झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) का 22 वर्षीय एक जवान शनिवार को पाकुड़ जिले में बंसलोई नदी में डूब गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जितेंद्र लोहरा का प्रशिक्षण जैप-9 साहेबगंज में चल रहा था। दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए उसकी एवं 20 अन्य की तैनाती महेशपुर इलाके में थी।

लोहरा एवं तीन अन्य आज सुबह नदी में नहाने गए थे। वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया।

उसे महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक एच. पी. जनार्दन भी घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…