Home खास खबर जापान ने रखा 2029 तक मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लेकर वापस आने का लक्ष्य

जापान ने रखा 2029 तक मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लेकर वापस आने का लक्ष्य

0 second read
Comments Off on जापान ने रखा 2029 तक मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लेकर वापस आने का लक्ष्य
0
206

जापान ने रखा 2029 तक मंगल ग्रह से मिट्टी के नमूने लेकर वापस आने का लक्ष्य

तोक्यो, 20 अगस्त (एपी) जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगल ग्रह पर फिलहाल काम कर रहे अमेरिका और चीनी मिशन से पहले, मिट्टी के नमूने वहां से वापस लाने की योजना बनाई है। जापान मंगल ग्रह की उत्पत्ति और संभावित जीवन के निशान के सुराग खोजने की उम्मीद कर रहा है।

जापान एरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी या जाक्सा ने 2024 में मंगल ग्रह के चंद्रमा ‘फोबोस’ से 10 ग्राम (0.35 औंस) मिट्टी इकट्ठा करने और इसे 2029 में पृथ्वी पर वापस लाने के लिए एक अन्वेषक यान भेजने की योजना बनाई है।

परियोजना निदेशक यासुहीरो कवाकात्सु ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कहा कि तेजी से वापसी का यह अभियान बाद में शुरू होने के बावजूद मंगल ग्रह के क्षेत्र से नमूने वापस लाने में अमेरिका और चीन से जापान को आगे रखेगा।

नासा का “प्रिजर्वेंस” रोवर मंगल के क्रेटर पर काम कर रहा है, जहां 31 नमूने एकत्र करने हैं । एकत्र करने के बाद न नमूनों को 2031 की शुरुआत में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की मदद से पृथ्वी पर वापस लाया जाना है। चीन ने मई में मंगल ग्रह पर एक अंतरिक्ष यान उतारा और उसकी 2030 के आसपास नमूने वापस लाने की योजना है।

कवाकात्सु ने कहा कि जाक्सा के वैज्ञानिकों का मानना है कि फोबोस पर सतह की मिट्टी का 0.1 प्रतिशत मंगल से आता है और 10 ग्राम में करीब 30 ग्रेन्यूल होता है जो मिट्टी की स्थिरता पर निर्भर करता है।

एपी नेहा मनीषा मनीषा 2008 1138 तोक्यो

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…