Home खास खबर यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।

यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।

2 second read
Comments Off on यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।
0
101

यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।

 

जयपुर। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका सीधा असर भारत के उन विद्यार्थियों पर भी पड़ा है, जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी पढ़ाई पूरी तरह बंद है, जिसकी वजह से विद्यार्थी और उनके अभिभावक पसोपेश में हैं। मगर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर सहमति प्रदान की है।

इस स्वीकृति के बाद एक फरवरी, 2022 से 14 फवरी, 2022 तक खुद के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा।वित्त विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की सहमति पूर्व में ही प्रदान कर दी गई थी। इस राशि का पुनर्भरण मुख्य आवासीय आयुक्त, बीकानेर हाउस, नई दिल्ली के माध्यम से किया जाएगा। आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के खतरे को भांपते हुए अनेक विद्यार्थी भारत सरकार की एडवाइजरी जारी होने से पूर्व ही भारत लौट आए थे। इन विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अभी केंद्र के स्तर पर फैसला लिया जाना बाकी है। मगर राज्य सरकार ने हवाई किराए का पुनर्भरण करके इन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…