
JDU विधायक शशिभूषण हजारी का निधन:लीवर में संक्रमण की वजह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सीट से तीसरी बार बने थे विधायक
JDU विधायक शशिभूषण हजार का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में आज सुबह 3:45 बजे उन्होंने इलाज दौरान अंतिम सांस ली। उनके लीवर में संक्रमण था। पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद वह गंगाराम अस्पताल दिल्ली में अपना इलाज करा रहे थे लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था।
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सीट से तीसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। साल 2010 में शशिभूषण हजारी ने BJP के टिकट पर चुनाव जीता था लेकिन बाद में वह JDU में शामिल हो गए थे। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने JDU के टिकट पर चुनाव जीता और फिर हर तरह के विरोध के बावजूद 2020 के चुनाव में भी जीत हासिल की। शशिभूषण हजारी पिछले विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र के अंदर हो रहे विरोध के कारण भी सुर्खियों में रहे। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और JDU के नेता महेश्वर हजारी के संबंधी भी थे।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वर्गीय शशि भूषण हजारी एक कुशल राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। वे गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि थी। वह अपने क्षेत्र की में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व के बदौलत समाज में सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शशि भूषण हजारी का अंतिम संस्कार उनके अनुरूप राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
खबरें और भी हैं…