"PK का JDU को करारा जवाब – मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है फंड, मैं ठेकेदार नहीं!" JDU Raised Questions On Jan Suraj Funding: जेडीयू द्वारा जनसुराज की फंडिंग पर सवाल उठाए जाने के बाद अब प्रशांत किशोर ने इसका जवाब दिया है।
JDU Raised Questions On Jan Suraj Funding: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सत्तारूढ़ पार्टी जदयू द्वारा उन पर और उनकी पार्टी जन सुराज पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लोग पूछ रहे हैं कि प्रशांत किशोर इतना पैसा कहां से ला रहे हैं।
इस पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी ठेकेदारी नहीं की, न कभी विधायक, सांसद बना, न ही मैं किसी सरकारी पद पर रहा और न ही मैं आईएएस या आईपीएस रहा।
मेरे पास मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा है और जिस पर सरस्वती जी की कृपा होती है, उसके पास लक्ष्मी जी अवश्य आती हैं।
उन्होंने साफ कहा कि बिहार के इस बेटे के पास जो कुछ भी है, वह उसने अपनी बुद्धि से कमाया है, न पिता ने दिया है।
बिहार का कोई भी युवा कमजोर न रहे।
उन्होंने आगे कहा कि क्या सिर्फ पैसा गुजरात के लड़कों के पास रहेगा।
बिहार के लड़कों का वोट, ताकत, लड़कों की आवाज और पैसा गुजरात के लड़कों के पास, ये अब नहीं चलेगा।
बिहार के लड़के सिर्फ मजदूरी करने के लिए नहीं हैं।
जन सुराज के वित्तीय स्रोतों पर उठे थे सवाल बता दें, बीते दिनों जेडीयू नेता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर की पार्टी के वित्तीय स्रोतों पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने कहा था कि पार्टी को जॉय ऑफ लिविंग ग्लोबल फाउंडेशन से फंडिंग हो रही है।
यह एक चैरिटेबल ट्रस्ट है जो जन सुराज को फंडिंग कर रही है।
जेडीयू नेता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि चैरिटेबल फाउंडेशन के नाम पर राजनीतिक गतिविधियां चलाना टैक्स अनियमितता के एक बड़े मामले को जन्म देता है।
उन्होंने प्रशांत किशोर से मांग करते हुए कहा कि उन्हें साफ करना चाहिए कि उनकी पार्टी और इस फाउंडेशन के बीच क्या संबंध है?
Article Advertisement
Politics
"PK का JDU को करारा जवाब – मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है फंड, मैं ठेकेदार नहीं!"
"PK का JDU को करारा जवाब – मेरी बुद्धि और मां सरस्वती की कृपा से आ रहा है फंड, मैं ठेकेदार नहीं!" JDU Raised Questions On Jan Suraj Funding: जेडीयू द्वारा जनसुराज की फंडिंग पर सवाल उठाए जाने के बाद अब प्रशांत किशोर ने इसका जवाब दिया है। JDU Raised Questions On Jan Suraj Funding: जन सुराज के सूत्रधार

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Seemanchal
पूर्णिया से सीधे मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइट कब? प्रधानमंत्री को भेजी गई मांग, सीमांचल के लाखों यात्रियों के लिए क्यों जरूरी है नई हवाई कनेक्टिविटी

Jobs
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए आखिरी मौका: 23,000+ पदों पर भर्ती, 31 अगस्त से पहले इन Forms पर जरूर डालें नजर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15096 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8201 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5997 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15096 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8201 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5997 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5645 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
