Home खास खबर झारखंड : पलामू में 25 किलोग्राम गांजा बरामद

झारखंड : पलामू में 25 किलोग्राम गांजा बरामद

0 second read
Comments Off on झारखंड : पलामू में 25 किलोग्राम गांजा बरामद
0
200
download 19

झारखंड : पलामू में 25 किलोग्राम गांजा बरामद

मेदिनीनगर (झारखंड), तीन अक्तूबर (भाषा) पलामू जिले के हरिहरगंज में रविवार को पुलिस ने विशेष छापामारी में पांच लाख रुपये से ज्यादा कीमत का पच्चीस किलोग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांजा छिपाकर दूध विक्री केन्द्र (खटाल) में रखा हुआ था जिसकी गुप्त जानकारी हरिहरगंज पुलिस को मिली थी।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गांजा तीन अलग-अलग प्लास्टिक के थैलों में रखा था।

उन्होंने बताया कि छापामारी के वक्त खटाल मालिक मनोज साव (30) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…