Home खास खबर केरल में जीका वायरस से चार और लोग संक्रमित

केरल में जीका वायरस से चार और लोग संक्रमित

0 second read
Comments Off on केरल में जीका वायरस से चार और लोग संक्रमित
0
221
download 23 1

केरल में जीका वायरस से चार और लोग संक्रमित

तिरुवनंतपुरम, 21 जुलाई (भाषा) केरल में बुधवार को जीका वायरस संक्रमण के चार और मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। संक्रमण का चौथा मामला कोट्टायम से सामने आया है।

इससे पहले आज, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने संक्रमण के तीन मामलों की जानकारी दी थी जो तिरुवनंतपुरम से सामने आए थे।

मंत्री ने बताया था कि 26 और 37 वर्षीय अनायरा के दो निवासी तथा पेट्टा के 25 वर्षीय एक निवासी में जीका वायरस की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज की वायरस विज्ञान प्रयोगशाला में की गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि इस समय सभी संक्रमितों की हालत संतोषजनक है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…