Home खास खबर मधुबनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

मधुबनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

1 second read
Comments Off on मधुबनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार
0
344

मधुबनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार

 

प्रदीप कुमार नायक

बिगत कई वर्षों से मधुबनी जिला भ्रष्टाचार से लेकर रंगदारी और हत्यारों का अड्डा बनते जा रहा हैं।29 मार्च होली के दिन मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव के नर संहार हत्या कांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा सहित चंदन झा,कमलेश सिंह,भोला सिंह और मुकेश साफी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।बताया जा रहा हैं कि प्रवीण झा और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी नेपाल से हुई हैं।
इस बीच बताया जाता है कि प्रवीण झा आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।वो खुद को भावी मुखिया बताता था।प्रवीण के बारें में स्थानीय लोग बताते हैं कि वो बजरंग दल का जिलाध्यक्ष था और रावण सेना नाम से ब्राह्मण के हित की बात करता था।इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के साथ एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आ रहा हैं।

 

इस हत्याकांड में 35 नामजद अभियुक्तों में से 11 को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।इस हत्याकांड की वजह से बिहार में भूचाल आया हैं।
मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे नरसंहार करार दिया हैं।उन्होंने पुलिस और प्रशासन के साथ भाजपा के स्थानीय विधायक पर भी अभियुक्तों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
इस कांड के जरिए बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहें हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता, जानें आखिर क्यों?

लोकसभा चुनाव उम्मीदवार पार्टी से निष्कासित, BSP सुप्रीमो मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता,…