Home खास खबर CBI ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया; डिप्टी CM बोले- सत्यमेव जयते।

CBI ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया; डिप्टी CM बोले- सत्यमेव जयते।

6 second read
Comments Off on CBI ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया; डिप्टी CM बोले- सत्यमेव जयते।
0
129
manish sisodia 1665902306

CBI ने मनीष सिसोदिया को भेजा समन, शराब घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया; डिप्टी CM बोले- सत्यमेव जयते।

 

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को समन भेजा है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को कल यानी सोमवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए सीबीआई ने सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। मनीष सिसोदिया कल सुबह 11 बजे दिल्ली में सीबीआई के दफ्तर में केंद्रीय जांच एजेंसी के सवालों का सामना करेंगे। इधर सीबीआई के इस समन पर मनीष सिसोदिया की भी प्रतिक्रिया आई है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा ‘मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गाँव में इन्हें कुछ नहीं मिला..अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊँगा और पूरा सहयोग करूँगा.सत्यमेव जयते।’

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…