Home खास खबर करंट लगने से मजदूर की मौत

करंट लगने से मजदूर की मौत

0 second read
Comments Off on करंट लगने से मजदूर की मौत
0
167

करंट लगने से मजदूर की मौत

नोएडा (उप्र),नौ अक्टूबर (भाषा) नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में सड़क निर्माण का काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, शुक्रवार शाम को काम करने के बाद मजदूर मोटर चला कर पानी से हाथ- पैर धोने लगे। इसी बीच मजदूर धर्मेंद्र को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गांव के पास शुक्रवार शाम को पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने बताया की एक अन्य घटना में थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित आइटीबीपी के परिसर में काम करते समय मोहनलाल साहू (41) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…