Home खास खबर ‘लाल सलाम’ के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश : इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विधानसभा चुनाव में हैं बिजी, नहीं है कोई चिंता

‘लाल सलाम’ के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश : इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विधानसभा चुनाव में हैं बिजी, नहीं है कोई चिंता

11 second read
Comments Off on ‘लाल सलाम’ के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश : इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विधानसभा चुनाव में हैं बिजी, नहीं है कोई चिंता
0
150
nitish

‘लाल सलाम’ के नारों के बीच खूब गरजे नीतीश : इशारों में कांग्रेस को लपेटा, कहा : विधानसभा चुनाव में हैं बिजी, नहीं है कोई चिंता

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लेफ्ट पार्टियां अपना दमखम दिखाने में जुट गयी हैं। इसी कड़ी में आज पटना के मिलर स्कूल के मैदान में CPI की भाजपा भगाओ – देश बचाओ रैली हो रही है, जहां बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचे है। राजधानी पटना का मिलर मैदान ‘लाल सलाम’ के नारों से गूंज उठा है।

PI की रैली में शामिल हुए सीएम नीतीश कुमार

CPI की इस महारैली में शामिल होने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी विजय चौधरी भी पहुंचे। इसके साथ ही CPI के वरिष्ठ नेता डी. राजा भी मंच पर मौजूद हैं। साथ-साथ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी पहुंचे।

इशारों ही इशारों में कांग्रेस पार्टी को लपेटा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही हमलोग एकजुट हुए हैं। I.N.D.I.A. गठबंधन की पहली मीटिंग पटना में हुई, दूसरी बेंगलुरू और तीसरी मीटिंग मुंबई में हुई। इस रैली में हुंकार भरते हुए नीतीश कुमार ने कांग्रेस पर भी तंज कसा और कहा कि अभी तो अधिक काम नहीं हो पा रहा है क्योंकि देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है लिहाजा कांग्रेस पार्टी अभी विधानसभा चुनाव में ही रूचि ले रही है। अभी उन्हें I.N.D.I.A गठबंधन को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है। अभी तो वे पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगे हुए हैं। चुनाव खत्म होने के बाद वे बुलाएंगे लेकिन अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है।

फिलहाल CPI की रैली से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए बड़ा संदेश दे दिया।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

महिला आरक्षण बिल पर INDIA ब्लॉक का विरोध: खरगे ने सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली में हुई INDIA ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका…