Home खास खबर लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर

लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर

0 second read
Comments Off on लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर
0
128
download 5 1

लालू सीढ़ियों पर से गिरे, कंधे में फ्रैक्चर

पटना, तीन जुलाई (भाषा) राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के रविवार को सीढ़ियों पर से गिरने के बाद कंधे में फ्रैक्चर हो गया और उनकी पीठ में चोट लग गई।

लालू के परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि राजद सुप्रीमो इन दिनों अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर रह रहे हैं। वह घर की सीढ़ियों पर से गिर गए।

कई स्वास्थ्य जटिलताओं से गुजर रहे पूर्व मुख्यमंत्री को अस्पताल ले जाया गया।

लालू के करीबी सहयोगी ने कहा, ‘‘जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर दिखा। प्रभावित क्षेत्र के चारों ओर एक क्रेप पट्टी लगा दी गई है और डॉक्टर ने दवाएं लिखकर उन्हें घर लौटने की अनुमति दे दी है। कंधे और पीठ में दर्द के अलावा उन्हें कोई समस्या नहीं है।

रांची में सीबीआई की एक विशेष अदालत द्वारा पिछले कुछ वर्षों में चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिए गए राजद सुप्रीमो को कुछ महीने पहले जमानत पर रिहा किया गया था।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…