Home खास खबर अभियान:जंक्शन पर 250 यात्रियों की हुई कोरोना जांच छपरा जंक्शन पर आने व जाने वाले यात्रियों कीकोरोना जांच

अभियान:जंक्शन पर 250 यात्रियों की हुई कोरोना जांच छपरा जंक्शन पर आने व जाने वाले यात्रियों कीकोरोना जांच

3 second read
Comments Off on अभियान:जंक्शन पर 250 यात्रियों की हुई कोरोना जांच छपरा जंक्शन पर आने व जाने वाले यात्रियों कीकोरोना जांच
0
349
seemanchal

अभियान:जंक्शन पर 250 यात्रियों की हुई कोरोना जांच
छपरा जंक्शन पर आने व जाने वाले यात्रियों की

कोविड-19 की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जंक्शन पर विशेष कैंप लगाया गया है। यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से कोविड-19 की जांच की गयी। जिला स्वास्थ समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृत संकल्पित है। जिले में व्यापक स्तर पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा रहा है।

जिसके तहत छपरा जंक्शन पर कैंप मोड में यहां आने वाले यात्रियों का कोविड-19 का जांच की जा रही है। यह जांच अभियान निरंतर रूप से चलता रहेगा। प्रतिदिन 5000 से अधिक व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन कर कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में संक्रमण के मामले में भी कमी आई है। मजबूती से इसके खिलाफ खड़े रहने की जरूरत है। जितना ही हम बचाव व शारीरिक दूरी का पालन करेंगे, उतनी जल्दी कोरोना हारेगा।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…