Home खास खबर लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत

लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत

2 second read
Comments Off on लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत
0
460
IMG 20200413 090606

लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का कहर देश में बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन खत्म होने से एक दिन पहले आए स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कोरोना के 9,152 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 308 लोगों की मौत हुई है। पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 705 मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1985 हो गई है। राज्य में अभी तक 217 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 149 की मौत हुई है। वहीं, दिल्ली में कोरोना के मामले 1154 हो गए हैं। 24 लोगों ने संक्रमण के चलते जान गंवाई है।

कोरोना के मरीजों की संख्या तमिलनाडु में भी हजार के पार पहुंच चुकी है। राज्य में 1075 कोरोना पॉजिटिव मामले अभी तक सामने आए हैं। 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं, गुजरात में कोरोना वायरस के 516 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 25 लोगों ने जान गंवाई है।

इससे पहले रविवार को देश में कोरोना पीड़ितों की तादाद आठ हजार के पार पहुंच गई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार देर शाम जारी आंकड़ों में बताया गया था कि मरीजों की संख्या 8447 जबकि मृतकों की संख्या 273 तक पहुंच गई।

25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने से पूर्व की संख्या देश में 606 थी तथा 25 मार्च के इसमें 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रोगियों की संख्या को यदि देखा जाए तो इनमें 1300 फीसदी से अधिक का इजाफा हो चुका है। महाराष्ट्र कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है।

लॉकडाउन खत्म होने में एक दिन बाकी

कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए देश में लॉकडाउन लागू है। 21 दिनों के लिए लोगों को घरों के बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। हालांकि, जरूरी सेवाओं वाले लोग घर के बाहर निकल सकते हैं। यह लोकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि देश में लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Source :- Hindustan

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…