Home खास खबर लोहरदगा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

लोहरदगा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

0 second read
Comments Off on लोहरदगा में धारदार हथियार से युवक की हत्या
0
216
download 26 1

लोहरदगा में धारदार हथियार से युवक की हत्या

लोहरदगा, 18 अगस्त (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले के बगड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेठहठ गिरजा टोली गांव में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की धारदार हथियार से अपराधियों ने हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक राजेश के परिजन ने उन्हें सूचित किया की रात को राजेश ने नशे में अपनी पत्नी सरिता उरांव और बहन से लड़ाई की, जिससे परेशान होकर,पत्नी और बहन बच्चों को लेकर रात में ही घर से निकल गए और गांव में ही एक अन्य घर में रातभर रहे।

उन्होंने बताया कि पत्नी और बहन जब बुधवार सुबह अपने घर आए तो उन्होंने उरांव को बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े पाया।

घटना की सूचना पाकर बगड़ू थाना प्रभारी राजन कुमार अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…