Home खास खबर शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला

शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला

0 second read
Comments Off on शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला
0
218
premikaaa 43

शादी के बाद प्रेमी ने दिया धोखा तो प्रेमिका ने किया फिर ये काम, जाने क्या है पूरा मामला

प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया. तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन जब भी प्रेमिका उसे घर ले जाने के लिए बोलती तो वो उसे टाल देता था और झूठ बोल देता था.

मुंगेर से प्यार की ऐसी कहानी सामने आ रही है. जिसे सुन आपको फिल्मों की याद आ जाएगी. जहां प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया. तीन साल से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन जब भी प्रेमिका उसे घर ले जाने के लिए बोलती तो वो उसे टाल देता था और झूठ बोल देता था. जिससे परेशान होकर प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई और बवाल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया.

घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा 

घटना जिले के शामपुर सहायक थाना क्षेत्र के गोबड्डा गांव की है. जहां एक युवती प्रेमी के घर के बाहर आ गई और घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही. जब ससुराल वाले नहीं माने तो घर के बाहर ही वो धरने अपर बैठ गई, लेकिन जब वो नहीं माने तो उसने अपनी आपबीती गांव वालों को सुनाई. जिसके बाद ग्रमीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस युवती को शामपुर थाने में ले गई.

दहेज की मांग कर रहा था प्रेमी 

थाने में पहुंची युवती ने बताया कि दोनों का प्रेम प्रसंग पिछले तीन सालों से चल रहा था. दोनों ने फिर शादी भी कर ली, लेकिन जब प्रेमिक घर ले जाने की बात कहती तो प्रेमी हर बार उसे मना कर देता था और ये कहता था कि अभी घर बन रहा है. घर बनने के बाद ही ले जाऊंगा, युवती ने बताया की पहले लड़के की मां भी मान गई थी, लेकिन फिर इनलोगों ने मुझसे दहेज की मांग की.  मुझसे कहा गया कि 5 लाख रुपये और एक बुलेट मोटरसाइकिल लेकर आओ तब ही घर लेकर आऊंगा. जिसके बाद युवती अपने परिवार को लेकर सीधा प्रेमी के घर पहुंच गई. फिलहाल प्रेमी संतोष घर छोड़कर फरार हो गया है.

 

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

श्रीनगर में फ़ारूक़ अब्दुल्ला का बड़ा बयान: संवैधानिक संशोधन और परिसीमन पर उठाए सवाल

श्रीनगर में फ़ारूक़ अब्दुल्ला का बयान: परिसीमन और लोकतंत्र पर सियासी बहस श्रीनगर से आई ताज…