
बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगा यूडीए – पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा।
– भाजपा में नहीं है कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार को ढो रही है एनडीए।
– फारबिसगंज पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री सहित अन्य नेताओं ने एनडीए पर बोला जमकर हमला।
– कहा सुशांत सिंह पर पूरे बिहार को था नाज बीजेपी मुद्दे को भटका कर कर रही गुमराह।
फोटो संख्या 22, कैप्शन – फारबिसगंज में एनडीए पर जमकर हमला बोलते दाएं से तीसरे पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, बांए से उनके बगल में पूर्व मंत्री नागमणि एवं दाएं से बगल में
त्रिभुवन ठाकुर/अररिया
फारबिसगंज : यूडीए एक राजनीतिक दल नहीं फ्रंट है, जिसमें 16 राजनीतिक दल एक आंदोलन के लिए शामिल है। बिहार के सभी 243 विधानसभा सीटों पर यूडीए अपनी प्रत्याशी खड़े करेगी। उक्त बातें शुक्रवार को फारबिसगंज पहुंचे भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कही। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, यूडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रतन मंडल, नोशाद खान मौजूद थे। पूर्व वित्त मंत्री ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में बीजेपी के पास कोई नया चेहरा नहीं है। मजबूरी में नीतीश का चेहरा दिखती है बीजेपी। बीजेपी में नेतृत्व की कमी है जिस कारण मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नही ला पाते है।बीजेपी अपने फायदे के लिए ही चेहरे का चुनाव करती है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में यूडीए सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा बेहतर बिहार बनाना है। अपराध मुक्त बिहार के साथ अपने सहयोगी साथी के साथ 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। भ्रष्टाचार को रोकने, शोषण मुक्त बिहार बनाने व युवाओं को रोजगार देने की दशा में यह काम करेगा। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को पुराने 15 साल की बात याद है। लेकिन अपने 15 साल की बातें याद नहीं है। इस पर क्यों नहीं बोल रहे हैं एनडीए नेता। वर्तमान की सरकार बिहार में सही काम नहीं कर पाई है। बिहार का सत्य नाम से 111 मुद्दों की विफलताओं की सूची जारी किया गया है। जिसमें शासन, गरीबी, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा आधारित संरचना, कृषि, कानून व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव, उद्योग व भ्रष्टाचार को यूडीए ने बताया है। उन्होंने कहा कि 40 लाख बिहारी मजदूर दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए पलायन कर गए ऐसी तमाम समस्याएं से बिहार के लोग जूझ रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्येंद्र शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोज कुमार, जिलाध्यक्ष भागलपुर मुकेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष साहिब पाल सिंह, नौशाद जी, राजीव कुमार, प्रदेश महासचिव देवेश ठाकुर, युवा अध्यक्ष चंदन कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष संजय नारायण पांडे, जिला महासचिव गौरव सिंह, नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह, युवा उपाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।