Home खास खबर मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसन नायर का निधन

मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसन नायर का निधन

1 second read
Comments Off on मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसन नायर का निधन
0
142

मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसन नायर का निधन

कोच्चि, 18 जून (भाषा) मशहूर मलयालम कवि और गीतकार एस रामेसन नायर का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि कोविड ​​-19 संबंधी जटिलताओं के उपचार के दौरान नायर की मृत्यु हो गयी।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में 1948 में पैदा हुए नायर अपने स्कूली दिनों से ही कविताएं लिखने लगे थे। उन्होंने फिल्मों के लिए भी गीत लिखे। उनकी कविताओं के संग्रह ‘गुरुपूर्णमी’ के लिए उन्हें 2018 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्हें 2010 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह आकाशवाणी से भी जुड़े रहे थे। उनका अंतिम संस्कार यहां शनिवार को किया जाएगा

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…