Home खास खबर मैट्रिक तैयारी के लिए दो दिसंबर से स्कूलों में शुरू होगा क्रैश कोर्स

मैट्रिक तैयारी के लिए दो दिसंबर से स्कूलों में शुरू होगा क्रैश कोर्स

1 second read
Comments Off on मैट्रिक तैयारी के लिए दो दिसंबर से स्कूलों में शुरू होगा क्रैश कोर्स
0
1,120
BORD

मैट्रिक तैयारी के लिए दो दिसंबर से स्कूलों में शुरू होगा क्रैश कोर्स

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2020 का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल जारी होने के साथ ही स्कूल स्तर पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी शुरू हो गयी है। पहली बार प्रदेशभर के स्कूल सेंटअप परीक्षा के बाद बंद होंगे। इस अवधि में मैट्रिक की तैयारी के लिए क्रैश कोर्स करवाया जाएगा। क्रैश कोर्स दो दिसंबर से शुरू होगा। सोमवार से शनिवार तक चलने वाले क्रैश कोर्स में रिवीजन पर जोर दिया जायेगा। दो महीने के क्रैश कोर्स में मॉक टेस्ट भी करवाया जायेगा। सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को मॉक टेस्ट देकर छात्र अपनी तैयारी का आकलन कर पाएंगे।

जिस चैप्टर में उन्हें परेशानी होगी। उसका हल उन्हें रिवीजन क्लास में करवाया जायेगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इकोवेशन संस्थान के साथ मिलकर क्रैश कोर्स की डिजाइन तैयार की है। स्कूलों को क्रैश कोर्स की डिजाइन 25 दिसंबर तक उपलब्ध करवा दी जायेगी।

 

सात विषयों को किया गया शामिल
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा मैट्रिक के सात विषयों को क्रैश कोर्स में शामिल किया गया है। इनमें पांच मुख्य विषयों के अलावा संस्कृत और उर्दू भी हैं। इकोवेशन के रितेश कुमार ने बताया कि इसमें 15 मॉक टेस्ट आयोजित होंगे। क्रैश कोर्स का फायदा केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो स्कूल आएंगे। क्रैश कोर्स का मॉड्यूल केवल स्कूल के लिए बनाया गया है।

स्रोत-हिन्दुस्तान

Load More Related Articles
Load More By Live seemanchal
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर

नंदन हत्याकांड एक सोची समझी साजिश-पप्पू ठाकुर पूर्णिया : बिहार राज स्वर्णकार संघ के बैनर त…