Home खास खबर मुश्किल में पड़ा लालू परिवार, तेस्जवी के बाद ED ऑफिस पहुंची मीसा भारती

मुश्किल में पड़ा लालू परिवार, तेस्जवी के बाद ED ऑफिस पहुंची मीसा भारती

0 second read
Comments Off on मुश्किल में पड़ा लालू परिवार, तेस्जवी के बाद ED ऑफिस पहुंची मीसा भारती
0
181
mishaaa 76

जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में अब लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ते ही जा रही है. एक तरफ जहां सीबीआई डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ कर रही है तो दूसरी तरफ लालू यादव की बेटी मीसा भारती से ईडी पूछताछ कर रही है. तेजस्वी यादव और मीसा भारती से मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है. आपको बता दें कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ने मीसा भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. यहीं नहीं उनके ऊपर आरोप पत्र भी दायर किया गया है.

बिजवासन में अपने लिए खरीदी थी प्रापर्टी 

संपत्ति को खरीदने के लिए भारी मात्रा में नकदी और अवैध धन के मामले में ईडी ने उन्हें समन जारी किया था. जिससे लेकर अब उन्हें पूछताछ चल रही है. आपको बता दें कि इस मामले में जांच तो सीबीआई ही कर रही है लेकिन धन शोधन की जांच ईडी कर रही है. इसलिए ईडी ने उन्हें समन भेजा था. वहीं, इससे पहले पिछले साल भी मीसा भारती और उनके पति शैलेश को पूछताछ के लिए ईडी ने बुलाया था. इस मामले में बताया जा रहा है कि इस घोटाले के पैसे से ही मीसा भारती ने दिल्ली के बिजवासन में अपने लिए प्रापर्टी खरीदी थी.

कौन से सवाल करेगी सीबीआई 

इस पूछताछ को लेकर कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव से इस घोटाले के बारे में सारी जानकारी ली जाएगी, साथ ही ये भी पूछा जाएगा कि किन लोगों से कितने पैसे लेकर कौन से नौकरी रेलवे में दी गई और सबसे बड़ा सवाल ये हो सकता है कि घोटाले के पैसे जिस कंपनी में डाले गए उसके डायरेक्टर खुद तेजस्वी यादव हैं तो फिर ये कैसे हुआ और उनका इस घोटाले से क्या कनेक्शन है.

तीन बार भेजा जा चुका है समन 

आपको बात दें कि इससे पहले भी सीबीआई ने तेजस्वी को तीन बार समन भेजा था लेकिन हर बार उन्होंने बहाना बना दिया था. उन्होंने ये कहा कि विधानसभा का सत्र चल रहा है तो कभी ये कहा कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट है. इसलिए वो अभी सीबीआई के सामने पेश नहीं हो सकते लेकिन जब सीबीआई ने उन्हें ये आश्वासन दिया की उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा केवल पूछताछ होगी जिसके बाद अब वो सीबीआई के सामने पेश हो रहे हैं.

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

Pahalgam Attack: आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाकर PM Modi को दिया संदेश?

Pahalgam Attack: क्या यह PM Modi के लिए एक संदेश था? जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी …