Home खास खबर मिजोरम में जंगल में भीषण आग लगी

मिजोरम में जंगल में भीषण आग लगी

0 second read
Comments Off on मिजोरम में जंगल में भीषण आग लगी
0
191
images 10 1

मिजोरम में जंगल में भीषण आग लगी

आइजोल, 25 अप्रैल (भाषा) मिजोरम के विभिन्न हिस्सों में जंगल में भीषण आग लगने से भूमि के विशाल हिस्से को नुकसान पहुंचा है जिसके चलते मुख्यमंत्री जोरमथंगा को केन्द्र की मदद मांगनी पड़ी है। राज्य के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की जान जाने की जानकारी नहीं मिली है और प्रभावित जिलों से विस्तृत रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जोरमथंगा ने वायुसेना से मदद मांगी है और वायुसेना ने लुंगलेई और उसके आसपास के इलाकों में आग बुझाने के लिये अपने दो हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है।

अधिकारी ने कहा कि लुंगलेई सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य सरकार आग लगने का कारण की जांच करेगी क्योंकि उसे संदेह है कि मानवीय गतिविधियों गतिविधियों के चलते यह आग लगी है।

उन्होंने कहा कि जंगल में लगी आग से लुंगलेई के अलावा कम से कम तीन जिले सेरछिप, लांगतलाई और नाथियाल भी प्रभावित हुए हैं।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…