Home खास खबर बिहार के इस गांव में रहस्यमयी बीमारी से दो दिन में 5 मौतें, आंखों की रोशनी जाने के बाद मर रहे लोग

बिहार के इस गांव में रहस्यमयी बीमारी से दो दिन में 5 मौतें, आंखों की रोशनी जाने के बाद मर रहे लोग

0 second read
Comments Off on बिहार के इस गांव में रहस्यमयी बीमारी से दो दिन में 5 मौतें, आंखों की रोशनी जाने के बाद मर रहे लोग
0
177
siwan jail prisoner death during treatment in hospital family accused police 1658139101

बिहार के इस गांव में रहस्यमयी बीमारी से दो दिन में 5 मौतें, आंखों की रोशनी जाने के बाद मर रहे लोग

बिहार के रोहतास जिले के एक गांव में रहस्यमयी बीमारी से खौफ फैल गया है। यहां अब तक पांच लोगों की इस गुमनाम बीमारी से मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि लोग अचानकर बीमार पड़ रहे हैं। उनका शरीर अकड़ जा रहा है और आंखों से दिखाई देना बंद हो रहा है। इसके बाद उनकी मौत हो जा रही है। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। कुछ अन्य लोग भी बीमार हैं।

यह मामला रोहतास जिले के करगहर प्रखंड क्षेत्र के खड़ारी गांव का है। यहां बीते 48 घंटे के भीतर 5 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों के परिजन ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों के आखों की रोशनी चली जाती है। शरीर में झनझनाहट होने लगती है, नशे की तरह अकड़ने लग जाता है।

दीपावली के दिन गांव के रहने वाले संजय यादव (35) की मौत हुई। इसके बाद बुद्धू पासवान (30) चंदन पासवान (22), धनंजय सिंह (38) और मनीष सिंह (40) की भी एक-एक करके जान चली गई। गांव के ही रहने वाले सुखनंदन पासवान की भी हालत भी गंभीर है। उसे इलाज के लिए यूपी के वाराणसी ले जाया गया है। सुखनंदन के दो भाई रहस्यमयी बीमारी से मर चुके हैं। गांव में हो रही इन मौतों से लोगों में खौफ है।

Load More Related Articles
Load More By Seemanchal Live
Load More In खास खबर
Comments are closed.

Check Also

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख सभी हैं दंग

पूर्णिया में 16 KG का मूर्ति बरामद, लोगों ने कहा-यह तो विष्णु भगवान हैं, अद्भुत मूर्ति देख…