अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार सरकार ने 10 बड़े अधिकारियों का किया तबादला, देखें किसे कौन सा विभाग मिलाBahraich News: एडीजी ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजापाटलिपुत्र अंचल के दो कर्मचारी निलंबित, तीन पर केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ की संयुक्त गश्त, सुरक्षा पर बनी रणनीतिबाइक की डिग्गी से मिली नेपाली करेंसी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर 10 लाख नेपाली रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, भागने ...चीन को पछाड़ भारत के लिए बिहार के लाल ने जीता गोल्डबिहार में 10 आईएएस समेत 21 अफसर का ट्रांसफर, कई जिलों में डीडीसी और एसडीओ बदले गए; देखें लिस्टउड़ीसा की नाबालिग को नेपाल ले जा रहा युवक अरेस्ट: तमिलनाडु की सिलाई फैक्ट्री में हुई मुलाकात, सीतामढ़ी के स...भारत नेपाल सीमा पर लगेगा वॉच टॉवर , हुआ स्थल चयन'बिहार सरकार बहुत जल्द गिरने वाली है', तेज प्रताप यादव का बड़ा दावाभारत-नेपाल सीमा पर वाहन जांच अभियान: पुलिस ने 8 वाहन चालकों से ₹8000 जुर्माना वसूला, अवैध गतिविधियां रोकने ...बिहार सरकार ने 10 बड़े अधिकारियों का किया तबादला, देखें किसे कौन सा विभाग मिलाBahraich News: एडीजी ने सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजापाटलिपुत्र अंचल के दो कर्मचारी निलंबित, तीन पर केस दर्जभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ की संयुक्त गश्त, सुरक्षा पर बनी रणनीतिबाइक की डिग्गी से मिली नेपाली करेंसी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर 10 लाख नेपाली रुपये के साथ युवक गिरफ्तार, भागने ...चीन को पछाड़ भारत के लिए बिहार के लाल ने जीता गोल्डबिहार में 10 आईएएस समेत 21 अफसर का ट्रांसफर, कई जिलों में डीडीसी और एसडीओ बदले गए; देखें लिस्टउड़ीसा की नाबालिग को नेपाल ले जा रहा युवक अरेस्ट: तमिलनाडु की सिलाई फैक्ट्री में हुई मुलाकात, सीतामढ़ी के स...भारत नेपाल सीमा पर लगेगा वॉच टॉवर , हुआ स्थल चयन'बिहार सरकार बहुत जल्द गिरने वाली है', तेज प्रताप यादव का बड़ा दावाभारत-नेपाल सीमा पर वाहन जांच अभियान: पुलिस ने 8 वाहन चालकों से ₹8000 जुर्माना वसूला, अवैध गतिविधियां रोकने ...

Article Advertisement

boloindia.in
Education

पाकिस्तान के उच्चायोग में भारतीय महिला से छेड़छाड़, प्रभारी साद अहमद वराइच पर आरोपी के खिलाफ एक्शन न लेने का आरोप

Published: 06/07/2024, 05:15:33 pm73 viewsSeemanchal Live

पाकिस्तान के उच्चायोग में भारतीय महिला से छेड़छाड़, प्रभारी साद अहमद वराइच पर आरोपी के खिलाफ एक्शन न लेने का आरोप महिला भारतीय है और पाकिस्तान के उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वराइच के यहां घरेलू काम करती थी। आरोप है कि साद अहमद वराइच के रसोइये मिन्हाज हुसैन ने उससे छेड़छाड़ और यौन संबंध बनाने की मां

पाकिस्तान के उच्चायोग में भारतीय महिला से छेड़छाड़, प्रभारी साद अहमद वराइच पर आरोपी के खिलाफ एक्शन न लेने का आरोप
पाकिस्तान के उच्चायोग में भारतीय महिला से छेड़छाड़, प्रभारी साद अहमद वराइच पर आरोपी के खिलाफ एक्शन न लेने का आरोप महिला भारतीय है और पाकिस्तान के उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वराइच के यहां घरेलू काम करती थी। आरोप है कि साद अहमद वराइच के रसोइये मिन्हाज हुसैन ने उससे छेड़छाड़ और यौन संबंध बनाने की मांग की। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। पाकिस्तान हमेशा गलत वजहों से चर्चा में रहता है। दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायोग में महिला से छेड़छाड़ की खबर है। ये महिला भारतीय है और पाकिस्तान के उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वराइच के यहां घरेलू काम करती थी। आरोप है कि साद अहमद वराइच के रसोइये मिन्हाज हुसैन ने उससे छेड़छाड़ और यौन संबंध बनाने की मांग की। दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सरकार की तरफ से आरोपी मिन्हाज हुसैन को वापस पाकिस्तान भेजने के लिए कहा गया। जिसके बाद पाकिस्तान उच्चायोग ने उसे वापस अपने देश भेज दिया। महिला ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी कि मिन्हाज हुसैन फरवरी 2024 में भारत आया। तभी से वो लगातार खराब व्यवहार कर रहा था। मिन्हाज हुसैन पर महिला ने आरोप लगाया कि वो लगातार अश्लील हरकतें और यौन संबंध बनाने के लिए कहता था। महिला ने इसके बाद 28 जून को तिलक मार्ग थाने पर मिन्हाज हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि उसने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वराइच से मिन्हाज हुसैन की शिकायत की थी। बकरीद पर मिन्हाज पाकिस्तान चला गया था। फिर वो लौट आया। जिसके बाद महिला से कहा गया कि वो 30 जून तक साद अहमद वराइच के यहां काम छोड़ दे। इस व्यवहार से महिला पूरी तरह टूट गई। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया। दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी साद अहमद वराइच। इस मामले में अभी तक पाकिस्तानी उच्चायोग की तरफ से बयान नहीं आया है। न्यूज चैनल आजतक के मुताबिक आरोपी मिन्हाज हुसैन को 30 जून 2024 को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। पाकिस्तान के उच्चायोग में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। जनवरी 2023 में एक कॉलेज प्रोफेसर ने भी आरोप लगाया था कि जब 2021 में वो पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लेने उच्चायोग गई, तो वहां वरिष्ठ कर्मचारियों ने उनके यौन शोषण की कोशिश की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read