
महाकाल मंदिर के बाहर किया गया गिरफ्तार, सिक्योरिटी गॉर्ड से पहचान पत्र की मांग के बाद थोड़ी हाथापाई हुई जिसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया विकास दुबे
युपी में पिछले हफ्ते हुए 8 पुलिसवालों की निर्मम हत्या का आरोपी, कुख्यात अपराधी विकास दुबे को आज लगभग 1 हफ्ते बाद, आज मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर के महाकाल मंदिर के बहार से मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इन सब के बीच विकास दुबे के दो करीबी साथियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। उन दो साथियों में विकास दुबे का शार्प शूटर अमर दुबे नहीं शामिल है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “विकास दुबे करीब 8 बजे मंदिर के पास दिखा। मंदिर के पास वाले ही दूकानदार ने उसे पहचान लिया और पुलिस को इस बात की जानकरी दी। मंदिर से बाहर आने के बाद सिक्योरिटी गॉर्ड ने उससे पहचान पत्र की मांग की तब उसने जाली पहचान पत्र दिखाया जिसके बाद थोड़ी हाथापाई शुरू हो गई। सिक्योरिटी में तैनात गॉर्ड ने विकास दुबे को पुलिस को सौंप दिया।”
पिछले हफ्ते कानपूर के बिकरू गाँव में विकास दुबे की तलाश में गयी पुलिस टीम पर वीएक्स दुबे ने हमला कर दिया था जिसके बाद 8 पुलिसकर्मी उस मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। गिरफ्तार किये गए विकास दुबे एक साथी ने बताया था की विकास दुबे को छापेमारी की जानकारी पहली ही मिल गयी थी।
विकास दुबे करीब 60 मर्डर के मामलों में नामज़द है और उसकी तलाश पुलिस की करीब 25 टीम कर रही थी। इससे पहले विकास दुबे को आखिरी बार फरीदाबाद में देखा गया था। फरीदाबाद में होटल में छापेमारी से पहले ही विकास दुबे वहां से फरार हो गया था।
युपी और एमपी के मुख्यमंत्रियों की बातचीत
इसी बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपस में फ़ोन पर बात की और हालातों की जानकारी एक दुसरे से साझा की है। युपी पुलिस विकास दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए, उज्जैन के लिए रवाना हो चुकी है।
शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट
बातचीत के बाद शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है जिसमे उन्होंने कहा, “जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है।”
जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।
हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है…
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 9, 2020
शिवराज सिंह ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एमपी पुलिस को इस गिरफ्तारी के बाद बधाई देते हुए लिखा, “विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।”
विकास दुबे की गिरफ़्तारी के लिए उज्जैन पुलिस को बधाई।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 9, 2020
विकास दुबे की जानकारी देने वालों के लिए यूपी पुलिस ने 5 लाख का इनाम रखा था जो पहले 2.5 लाख था। इनसबके बीच इनामी बउआ दुबे भी एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे का करीबी प्रभात भी गिरफ्तारी से भागने की कोशिश में एनकाउंटर में मारा गया था।