अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार के ध्यानार्थ ::: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को 1.09 करोड़ का मुआवजा4 साल बाद नीतीश से मिले आरसीपी सिंह ने याद दिलाया 25 बरस का रिश्ता, जेडीयू नेता बोले- भरोसे लायक नहींभरत तिवारी एनकाउंटर: फिर किसने बुला दी महापंचायत, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में सभा'चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार', बांकीपुर को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलानबिहार: नीतीश कुमार और RCP सिंह की मुलाकात से सियासी हलचल तेज, क्या JDU में होगी घर वापसी?बेरोजगार छात्रों को राहत, 30 जुलाई तक हर 6 महीने एफिडेविट जमा करें, लोन के किस्त से मिलेगी राहतनेपाल सीमा पर पहुंचे IFS ऑफिसर, दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों की ली जानकारीआरसीपी बोले- 'हम JDU में हैं', लेकिन नीतीश ने क्या संदेश दिया? 7 सर्कुलर रोड की अंदरखाने की असली खबरBihar Samachar: RCP सिंह को नीतीश कुमार ने किया इग्नोर, तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की मिली धमकीगिद्धों के लिए सुरक्षित घर बना भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद 'अरघाखांची', आबादी में रिकॉर्ड बढ़ोतरीभरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा... कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां, जांघ और पैर में लगे निशानों से खड़े हुए सवालबिहार के ध्यानार्थ ::: सड़क हादसे के पीड़ित परिवार को 1.09 करोड़ का मुआवजा4 साल बाद नीतीश से मिले आरसीपी सिंह ने याद दिलाया 25 बरस का रिश्ता, जेडीयू नेता बोले- भरोसे लायक नहींभरत तिवारी एनकाउंटर: फिर किसने बुला दी महापंचायत, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में सभा'चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार', बांकीपुर को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलानबिहार: नीतीश कुमार और RCP सिंह की मुलाकात से सियासी हलचल तेज, क्या JDU में होगी घर वापसी?बेरोजगार छात्रों को राहत, 30 जुलाई तक हर 6 महीने एफिडेविट जमा करें, लोन के किस्त से मिलेगी राहतनेपाल सीमा पर पहुंचे IFS ऑफिसर, दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों की ली जानकारीआरसीपी बोले- 'हम JDU में हैं', लेकिन नीतीश ने क्या संदेश दिया? 7 सर्कुलर रोड की अंदरखाने की असली खबरBihar Samachar: RCP सिंह को नीतीश कुमार ने किया इग्नोर, तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की मिली धमकीगिद्धों के लिए सुरक्षित घर बना भारत-नेपाल सीमा पर मौजूद 'अरघाखांची', आबादी में रिकॉर्ड बढ़ोतरीभरत तिवारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बड़ा खुलासा... कमर के नीचे दागी गईं सारी गोलियां, जांघ और पैर में लगे निशानों से खड़े हुए सवाल

Article Advertisement

boloindia.in
Crime

मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल

Published: 12/08/2025, 07:30:13 pm32 viewsSeemanchal Live

मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल मोतिहारी, बिहार। कानून के रक्षक जब खुद कानून तोड़ने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। बिहार के मोतिहारी में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने एक महिल

मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल
मोतिहारी में पुलिस का अमानवीय चेहरा, पुरुष पुलिस ने महिला को पीटा और घसीटा, वीडियो वायरल मोतिहारी, बिहार। कानून के रक्षक जब खुद कानून तोड़ने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। बिहार के मोतिहारी में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुरुष पुलिसकर्मियों ने एक महिला को छूने, पीटने और घसीटने की शर्मनाक हरकत की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दो पुलिसकर्मी महिला को जबरदस्ती खींचते हुए पुलिस वाहन तक ले जाते नजर आ रहे हैं। क्या है मामला घटना बरियारपुर स्थित चीनी मिल रोड की है, जहां छतौनी थाना पुलिस बीती रात वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार पति-पत्नी को रोका गया। महिला के पति के अनुसार, अंधेरा होने की वजह से उन्होंने बाइक थोड़ी आगे रोक दी। बस इतनी सी बात पर पुलिसकर्मी भड़क गए और आईडी मांगने लगे। कहा-सुनी बढ़ने पर पुलिस ने महिला को पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके पेट में भी मारा। भीड़ का विरोध और पुलिस की प्रतिक्रिया मौके पर मौजूद लोगों ने महिला के साथ हो रही बदसलूकी का विरोध किया। तभी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। भीड़ के विरोध करने पर पुलिस ने उनके साथ भी बदतमीजी की और मोबाइल से वीडियो बनाने से रोका। एक दरोगा लोगों से नाम पूछने लगा और उनकी भी वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो हुआ वायरल   सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पुरुष पुलिसकर्मी महिला को दबोचकर खींच रहे हैं, मानो कोई खतरनाक अपराधी पकड़ा गया हो। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना पुलिस की दबंगई का उदाहरण है। बिना महिला पुलिस की मौजूदगी के इस तरह की कार्रवाई कानूनन गलत है। लोग इस मामले में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read